भारत के लिए 61 टेस्ट मैच खेल चुके सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने आज क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मुरली विजय ने आखिरी बार 2018 में भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्हें टीम में कभी मौका नहीं मिला। अब आज मुरली विजय ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

मुरली विजय अपने क्रिकेट करियर के दौरान अपनी लव लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे। मुरली विजय को दिनेश कार्तिक की पत्नी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। आइए जानते है की ये क्या थी ये घटना।

मुरली विजय की पर्सनल लाइफ : मुरली विजय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी दिनेश कार्किट से उनका विवाद किसी से छिपा नहीं है। ऐसी खबरें थीं कि मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक को धोखा दिया और उनकी गर्भवती पत्नी से शादी कर ली।

दिनेश कार्तिक का जीवन आसान नहीं रहा है। साल 2007 में कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी की। आपको बतादे की साल 2012 में दिनेश कार्तिक की पत्नी की मुलाकात क्रिकेटर मुरली विजय से हुई।

मुरली विजय और निकिता एक दूसरे को पसंद करने लगे और इनका अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और साथ में समय बिताने लगे। जब इस बात का पता दिनेश कार्तिक को चला तो उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। जब दिनेश ने निकिता को तलाक दिया तब वह प्रेग्नेंट थीं। तलाक के बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।

कहा जाता है कि कार्तिक ने कभी अपने बेटे पर अपना हक जताने की कोशिश नहीं की। निकिता से तलाक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल की जिंदगी में एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दीपिका ने इस बुरे वक्त में दिनेश कार्तिक का खूब साथ दिया। उसके बाद दोनों ने जल्द ही सगाई कर ली। लेकिन इसका खुलासा नहीं किया।

अक्टूबर 2014 में एक इवेंट के दौरान दोनों ने कहा था कि वे 2015 में शादी कर सकते हैं और ऐसा हुआ और उन्होंने 2015 में शादी कर ली। दिनेश कार्तिक हिंदू हैं और दीपिका क्रिश्चियन, इसलिए उन्होंने दोनों रीति-रिवाजों से शादी की।

दोनों अच्छे दोस्त थे: तमिलनाडु के स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और क्रिकेटर मुरली विजय कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों साथ में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे और दोनों आईपीएल में कुछ समय साथ खेले थे। हालांकि अब दोनों एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता से 2007 में शादी की थी।

कार्तिक और निकिता की फैमिली काफी क्लोज फ्रेंड थी। साथ खेलते-खेलते दोनों में प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। हालांकि, इस कहानी का सुखद अंत नहीं हुआ। 2012 यानी कार्तिक और निकिता ने आईपीएल-5 में दौरा किया था। इसी बीच निकिता का अफेयर मुरली विजय के साथ हो गया।

जब ये बात कार्तिक को पता चली तो उन्होंने निकिता से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक के बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। अलग होने के बाद कार्तिक ने कभी अपने बेटे नवीन पर दावा नहीं किया।

Chhapavaro

Chhapavalo is a News website which shared Dharma, Health, Fitness, Yoga, Beauty, Tips and Tricks information in the Gujarati language.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *